फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ashok won gold in 5000 meter race

Pithoragarh News: 5000 मीटर दौड़ में अशोक ने जीता स्वर्ण

Wed, 08 Nov 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ashok won gold in 5000 meter race
अशोक कुमार शर्मा। संवाद 
पिथौरागढ़। जिले के धावक अशोक कुमार शर्मा ने उत्तराखंड मास्टर्स चैंपियनशिप की पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा कैलाश पुनेठा ने वॉक रेस में स्वर्ण जीता है।
विज्ञापन

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में चार और पांच नवंबर को आयोजित छठी राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पांच हजार मीटर दौड़ में धावक अशोक ने स्वर्ण पदक, 1500 मीटर दौड़ और 10 हजार दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी कैलाश पुनेठा ने पांच हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अशोक कुमार शर्मा और कैलाश पुनेठा का चयन जनवरी में हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए राज्य की टीम से हुआ है। इनकी उपलब्धि पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह, हरिदत्त कापड़ी, अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ महेंद्र सिंह लुंठी आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed