{"_id":"5c40c3b2bdec224af71507fc","slug":"asha-worker-to-succeed-in-female-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में प्रसव न होने से भड़की आशा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में प्रसव न होने से भड़की आशा कार्यकर्ता
Thu, 17 Jan 2019 11:34 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
थल में प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर्स।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल के गोचर महिला अस्पताल में प्रसव न होने से गुस्साई आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डॉक्टरों की तैनाती न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
कहा कि 31 दिसंबर को अस्पताल में तैनात वार्ड आया सेवानिवृत्त हो गई, उसके बाद से अस्पताल में प्रसव नहीं कराए जा रहे हैं। प्रसव के लिए आई महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। अस्पताल में वर्ष 2004 से महिला चिकित्सक और वर्ष 2006 से फार्मासिस्ट नहीं होने से लोग परेशानी झेल रहे हैं। सामान्य केस में भी प्रसव के लिए आई महिलाओं को अपने साथ स्वच्छक की व्यवस्था करनी पड़ रही है, तब जाकर उनका प्रसव हो रहा है।
महिला चिकित्सालय की लचर व्यवस्था पर बिफरी आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। आशा यूनियन की जिलाध्यक्ष इंद्रा देउपा ने बताया कि मंगलवार को वह एक केस को लेकर अस्पताल पहुंची थीं, जो रेफर कर दिया गया। प्रदर्शन में आशा फैसलीटेटर दीपा पाठक, कमला देवी, रेणु देवी, इंद्रा देवी, ज्योति पुनेठा, तारा देवी, दमयंती देवी, भागीरथी देवी, पिंकी कलोनी, पुष्पा देवी, ज्योति देवी, सोनी मेहता, गीता देवी, सुमन देवी, दीपा चौहान आदि मौजूद थे।