फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ascot's youth died due to drowning while taking a bath in the pool

ताल में नहाते समय डूबने से अस्कोट के युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ascot's youth died due to drowning while taking a bath in the pool
Ascot's youth died due to drowning while taking a bath in the pool
बरम/अस्कोट(पिथौरागढ़)। बरम क्षेत्र की गोसी गाड़ की ताल में नहाते समय डूबने से अस्कोट के युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्कोट निवासी सुमित कुमार (21) पुत्र मनोज कुमार शुक्रवार को अपनी बुआ को भिटौली देने बरम के तोली गांव गया था। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही पंकज कुमार के साथ नहाने के लिए गोसी गाड़ की ताल में गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह ताल में डूब गया। उसे डूबता देख पंकज कुमार उसे बचाने के लिए जब ताल में उतरा तो वह भी डूबने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पंकज कुमार को बचा लिया। सुमित कुमार को नहीं बचाया जा सका। सुमित कुमार पीजी कालेज पिथौरागढ़ में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। युवक की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed