फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ascot-Arakot Yatra welcomed in Dharchula

Pithoragarh News: अस्कोट-आराकोट यात्रा का धारचूला में स्वागत

Sun, 26 May 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ascot-Arakot Yatra welcomed in Dharchula
धारचूला के रं म्यूजियम में अस्कोट-आराकोट यात्रा के सदस्य। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। अस्कोट-आराकोट यात्रा का पांगू से शनिवार की रात नौ बजे धारचूला पहुंचने रं कल्याण संस्था और म्यूजियम टीम ने स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने रात्रि विश्राम गर्ब्यांग मिलन केंद्र में किया। इस दौरान पर्यावरण, स्थानीय संस्कृति और पलायन सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा भी हुई।
विज्ञापन

रविवार को रं कल्याण संस्था के पदाधिकारियों ने टीम को हरी झंडी दिखाकर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। संस्था इकाई के अध्यक्ष दीपक रोंकली ने बताया कि यात्री 15 किमी की पैदल दूरी तय कर रात्रि विश्राम गो घाटीबगड़ के मिलन केंद्र में करेंगे। इतिहासकार शेखर पाठक और उनकी टीम ने सम्मान और सहयोग के लिए ग्राम पंचायत पांगू और रं कल्याण संस्था का आभार जताया।
विज्ञापन

रं म्यूजियम में कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, कृष्णा गर्ब्याल, चंद्र सीपाल, रितेश गर्ब्याल, अंकिता ओझा समेत कई लोग मौजूद रहे। उधर पांगू में रं संस्था के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष चंद्र सिंह नपलच्याल, अमृता ह्यांकी, डॉ. रवि पतियाल, राम सिंह ह्यांकी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा का स्वागत किया। अस्कोट-आराकोट यात्रा 45 दिन तक चलेगी। इस दौरान यात्री 1100 किमी की पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा दल में 49 सदस्य शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 26 पीटीएच 05 पी- धारचूला के रं म्यूजियम में अस्कोट-आराकोट यात्रा के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed