{"_id":"68f3cd5fcc94dc98550ee0e6","slug":"as-soon-as-the-rain-stopped-the-forest-of-dhanoda-started-burning-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-133883-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बारिश थमते ही धधका धनौड़ा का जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बारिश थमते ही धधका धनौड़ा का जंगल
Sat, 18 Oct 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
धनौड़ा के जंगल में आग लगने से उठता धुंआ। संवाद
पिथौरागढ़। बारिश थमते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आनी लगीं हैं। नगर के नजदीक धनौड़ा के जंगल में अचानक आग लग गई, जिससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
धनौड़ा के जंगल में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग जंगल के बड़े दायरे में फैल गई, जिससे लाखों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। जंगल से निकलने वाला धुआं आबादी में फैल गया, जिस कारण लोग परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेंजर पूरन देउपा ने कहा कि अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगाई थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। संवाद