फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Artists from Manipur and Kerala rocked

मणिपुर और केरल के कलाकारों ने मचाई धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Artists from Manipur and Kerala rocked
पिथौरागढ़ शरदोत्सव में केरल की संस्कृति पर आधारित सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान में चल रहे शरदोत्सव में मणिपुर और केरल के कलाकारों ने धूम मचाई। इस दौरान लोक गायक प्रकाश रावत के गानों में दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। दोपहर में स्कूली बच्चों के नृत्य सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शरदोत्सव में बच्चों की छोलिया नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें एशियन एकेडमी ने पहला स्थान पाया जिसे पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के छात्र अरबाज खान ने सबसे मनमोहक छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। टाइटन लेवेनियर स्कूल भड़कटिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें तीन हजार रुपये का पुरस्कार मिला। विवेकानंद विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें दो हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इस दौरान लोकगायक रमेश जगरिया, प्रकाश रावत, नारायण सोराड़ी ने खेल, ठुल खेल, झोड़ा-चांचरी प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावा महर्षि विद्या मंदिर, कन्या माध्यमिक विद्यालय बजेटी, सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार, विवेकानंद विद्या मंदिर सहित कई अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद केरल और मणिपुर के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि नर्मदा पंत, विशिष्ट अतिथि डॉ. पीसी पंत को पालिका की ओर से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को शरदोत्सव में मेलार्थियों की भीड़ उमड़ी। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से भी सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं बच्चे झूला और चरखी में बैठने के लिए पहुंचे। मेले में दुकानों से मेलार्थियों ने जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed