फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Articulate solutions to problems women

समस्याओं के समाधान को महिलाएं मुखर

Wed, 10 Aug 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Wed, 10 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Articulate solutions to problems women
समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने नगर की समस्याओं के समाधान के लिए खुद ही पहल करने की ठानी है। महिला संघर्ष संगठन से जुड़ी महिलाओं ने बुधवार को सभी समस्याओं का ब्योरा एसडीएम वैभव गुप्ता को सौंपा। कहा कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो महिलाएं हर विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगी।

विज्ञापन


महिलाओं ने एसडीएम को बताया कि जब से बेड़ीनाग को नगर पंचायत का दर्जा मिला है, तब से यहां अव्यवस्थाओं का अंबार लग गया है। नगर की सफाई व्यवस्था चौपट है। जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं। नालियां बंद हैं। पानी का निकास सही ढंग से नहीं होता। नगर पंचायत के अधिकारी न तो समस्या सुनते हैं और न समाधान करते हैं। अस्पताल में जरूरी उपकरणों की कमी होने, बारिश के मौसम में भी कई मोहल्लों में पेयजल संकट बने रहने जैसे मुद्दे भी एसडीएम के सामने रखे गए।
विज्ञापन


बिजली के बिलों में भारी गड़बड़ी की जाती है। मीटरों के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है, जो मीटर पोलों में लगाए गए हैं, उनके बॉक्स टूट चुके हैं, इनमें करंट दौड़ता है। नगर से सटे गांवों को जोड़ने वाले सभी रास्ते टूट चुके हैं। नगर पंचायत में शामिल किए गए इन गांवों की समस्या अब ज्यादा बढ़ गई है। ज्ञापन देने वालों में सुनीता महरा, शीला राठौर, सुनीता कालाकोटी, गंगा उपाध्याय, इंदु रौतेला आदि शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed