Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Arthritis patients are increasing due to cold in the border area.

Pithoragarh News: सीमांत क्षेत्र में ठंड के चलते बढ़ रहे आर्थराइटिस के मरीज

Mon, 15 Dec 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Arthritis patients are increasing due to cold in the border area.
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते आर्थराइटिस (गठिया) के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों रोज 70 से 80 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एमएस आर्थो डॉ. योगेश कुमार गौतम ने बताया कि इस बीमारी में शरीर के जोड़ों में सूजन आ जाती है जिससे उनमें काफी दर्द होता है। नसों में दबाव बढ़ना शुरू हो जाता है। साथ ही सूजन, दर्द और अकड़न भी होती है। पुरानी टूटी हड्डी में दर्द बढ़ जाता है। कई मामलों में यह वंशानुगत भी होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं में यह बीमारी अधिक देखी जा रही है। अनियमित खानपान, प्रोसेस्ड (प्रसंस्कृत) खाद्य पदार्थों से भी यह बढ़ता है। पुरुषों में तंबाकू, शराब के सेवन से भी यह बीमारी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि जोड़ों में दर्द होने पर कई बार मरीज तेल की मालिश करते हैं। इससे बीमारी बढ़ सकती है। उन्होंने ठंड से बचाव करने और जोड़ों में दर्द होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब
जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब चल रही है। इसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से मरीज एक्स-रे कराने के लिए पहुंच रहे हैं। मशीन खराब होने से मरीजों को बाजार में अधिक रुपये खर्च कर डिजिटल एक्स-रे कराना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि मशीन को ठीक करने के लिए तकनीशियन बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed