हत्यारों को गिरफ्तार करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तहसील के बांस मैतोली गांव के लोगों ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। गांव के लोगों की मांग है कि उनके गांव के निवासी युवक राजेंद्र प्रसाद जोशी की हत्या में लिप्त सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने अब तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गांववालों का आरोप है कि राजेंद्र की हत्या की गई है और इसमें कई लोग लिप्त रहे होंगे। कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना भी दी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गांववालों में मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की है।
राजेंद्र का शव 25 नवंबर को कनालीछीना ब्लॉक में सतगढ़ के पास बरामद हुआ था। वह 22 नवंबर को एक शादी की वीडियो रिकार्डिंग करने के लिए पीपली गांव गया था लेकिन लौटकर नहीं आया। उसकी लाश मिलने के बाद से क्षेत्र के लोग भारी आक्रोश में हैं। गांव के लोगों का कहना है कि इस मामले का खुलासा होने तक वह चुप नहीं बैठेंगे। इस तरह की आपराधिक घटनाओं से पूरे जिले में दहशत का माहौल है और एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। मृतक के पिता घनश्याम जोशी ने लाश मिलने के दिन ही कनालीछीना थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बाद में लोगों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, राजेंद्र कांडपाल, दर्शन सिंह, चंद्रशेखर मुरारी, लक्ष्मण सिंह, त्रिलोक सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र कांडपाल, पंकज सिंह बोहरा, मोती चंद, पुष्पा देवी, कमला देवी, नवीन भट्ट, प्रधान नवीन राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश राम, हेमा देवी, माया देवी, ललिता देवी आदि थे।