फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army Subedar dies of heart attack, funeral with military honors

सेना के सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Army Subedar dies of heart attack, funeral with military honors
फाईल फोटो शंकर चंद। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज ऐजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। लाॅकडाउन के बाद गांव में फंसे सूबेदार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। झूलाघाट में महाकाली के किनारे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मूनाकोट के सूबेदार शंकर चंद (48) लाॅकडाउन से पहले छुट्टी लेकर आए थे। रविवार की दोपहर खेत में काम करते समय सीने में दर्द होने से वे बेहोश हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सोमवार को झूलाघाट के श्मशानघाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में 16 कुमाऊं के अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। निधन पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लाॅक प्रमुख नीमा वल्दिया, भाजपा ब्लाॅक अध्यक्ष योगेश चंद, प्रधान गोदावरी चंद, शुभम चंद, हरीश चंद, भुपाल चंद, शिवराज चंद, दिवाकर जोशी, माधवी देवी, हेमा चंद, सूरज चंद ने दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed