फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China Border News: Army Chief ,Manoj mukund naravane do inspection on nepal and china border

उत्तराखंड: थल सेनाध्यक्ष नरवणे ने किया चीन और नेपाल सीमा का हवाई निरीक्षण

Fri, 13 Nov 2020 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
India China Border News: Army Chief ,Manoj mukund naravane do inspection on nepal and china border
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे - फोटो : PTI

थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले से लगी चीन और नेपाल सीमा का हवाई दौरा किया। सीमा पर चीन के साथ चल रही तनातनी और नेपाल के साथ संबंधों में तल्खी के बाद यह पहला मौका है जब थल सेनाध्यक्ष ने लिपुलेख, नाभीढांग और कालापानी क्षेत्र का दौरा किया है। 

विज्ञापन


चीन सीमा का निरीक्षण करने के लिए थल सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे बृहस्पतिवार को ही पिथौरागढ़ आ गए थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने पिथौरागढ़ सेना ब्रिगेड मुख्यालय में रात्रि विश्राम किया था। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे उन्होंने हेलीकॉप्टर से चीन और नेपाल सीमा पर स्थित कालापानी, नाभीढांग का दौरा किया। दोनों देशों से लगी सीमाओं का जायजा लेने के बाद 9:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर वापस पिथौरागढ़ सेना 6 ब्रिगेड लौटा।
विज्ञापन



लगभग आधे घंटे बाद वे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बता दें कि लद्दाख में भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर चुके चीन ने अपने एक हजार सैनिक लिपुलेख के पास अपनी सीमा पर तैनात किए हैं। ड्रेगन की हरकतों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह से अलर्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बावजूद भारतीय सैनिक सीमा सुरक्षा को लेकर उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित पोस्टों में चौबीस घंटे गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा भारत ने जब से लिपुलेख तक सड़क बनाई है नेपाल के सुर भी बदले हुए हैं।


नेपाल भी भारतीय सीमा पर नए बार्डर आउट पोस्ट खोलकर अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है। चीन से चल रही तनातनी और नेपाल से रिश्तों में तल्खी के बाद चीन और नेपाल सीमा पर भारत के थल सेनाध्यक्ष का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed