फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army battalion environment planted over a million trees

सेना की पर्यावरण बटालियन ने रोपे दस लाख से ज्यादा पौधे

Sun, 10 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/नाचनी Updated Sun, 10 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Army battalion environment planted over a million trees
पौधरोपण करते सेना और प्रशासन के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सेना की पर्यावरण बटालियन ईको टास्क फोर्स ने रविवार को पौधरोपण का इतिहास रच दिया। बटालियन के चार सेक्टरों में एक साथ हुए पौधरोपण में 10 लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए। बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्य से ज्यादा पौधों का रोपण हुआ है। खास तरह के इस अभियान में सेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली बच्चे, स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पिथौरागढ़ जिले में बटालियन ने तीन सेक्टर विकासखंड विण के पाभै और घिंघरानी, विकासखंड मुनस्यारी में दुलियाबगड़ बनाए, जबकि एक सेक्टर अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत भैंसवाड़ा फार्म में बनाया गया।

विज्ञापन


पाभै और घिंघरानी गांव में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ 119 स्वतंत्र इंफैंट्री ब्रिगेड ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर राकेश मनोचा (सेना मेडल) ने किया। पर्यावरण बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल नंदु कुमार बीएन ने बताया कि रविवार को दस लाख पौधे रोपने का लक्ष्य था, लेकिन इससे कहीं ज्यादा पौधे रोपे जा चुके हैं। इन पौधों की सुरक्षा बटालियन के जवान और गांव के लोग मिलकर करेंगे। क्षेत्र की जलवायु के हिसाब से कुल 24 प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने भी पौधा रोपा। इसके अलावा एडीएम मोहम्मद नासिर, जिला उद्यान अधिकारी डा. मीनाक्षी जोशी, एआरटीओ नवीन सिंह, डीडीओ गोपाल गिरी, वन विभाग के एसडीओ अनिल कुमार, एमईएस के कमांडर आरके गोयल, गैरिजन इंजीनियर एसएस बारीक, एमईएस कर्मचारी संगठन के सचिव किशन सिंह, आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. राजेश जोशी समेत नगर क्षेत्र के स्कूलों के हजारों बच्चे इस अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन


उधर, पर्यावरण बटालियन की पंचाचूली कंपनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नाचनी के दुलियाबगड़ सेक्टर में 165 हेक्टेयर में 1.56 लाख पौधे रोपे गए। 8 असम रेजीमेंट के कर्नल जेएस चौधरी अपने 275 जवानों के साथ पहुंचे थे। पंचाचूली कंपनी के ले. कर्नल संदीप सिंह, बीडीओ श्याम चंद, सभी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। पर्यावरण बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल नंदु कुमार बीएन ने बताया कि अल्मोड़ा के भैंसवाड़ा फार्म में डीएम सविन बंसल, नंदादेवी कंपनी के कमांडर ले. कर्नल एनके सिन्हा के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed