फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Army and BSF pilot will practice today

सेना और बीएसएफ के पायलट आज से करेंगे प्रैक्टिस

Sun, 06 Mar 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन

भारतीय सेना के 19 और बीएसएफ के 5 पैराग्लाइडिंग पायलट सोमवार से यहां पैराग्लाइडिंग की प्रैक्टिस करेंगे। सेना और बीएसएफ के पायलट खुद को इतना मजबूत बना लेना चाहते हैं कि पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में जौहर दिखा सकें। रविवार को कनाडा के बैंजामिन, हैदाराबाद के मुरली और गुजरात के जिगेश ने कनारीपाभै में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह ने रविवार को बताया कि अब तक 98 पायलटों ने पंजीकरण कर दिया है। प्रतियोगिता में कुल 100 पायलट हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


शंकर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की दिशा में यह अब तक की सबसे बड़ी पहल है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में कनाडा, अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस, रूस, उजवेकिस्तान, नेपाल, फिनलैंड के साथ भारत के पायलट हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान यहां के लोगों को रोमांच का अनुभव होगा। जब पायलट आसमान में करतब दिखाएंगे तो यह सबसे अधिक रोमांचित करने वाला क्षण होगा।
विज्ञापन



पिथौरागढ़ में पैराग्लाइडिंग के कई स्पॉट
पिथौरागढ़। उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह का कहना है कि पिथौरागढ़ में कनारीपाभै, बरखालेक, मेलडुंगरी, लेलू टॉप, देवकटिया, गंगोलीहाट में डूनी और मुनस्यारी में खलियाटॉप पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतरीन स्पॉट हैं। इन स्थानों का पहले सर्वे किया जा चुका है। चंडाक में भी पहले बेहतरीन स्पॉट था लेकिन बिजली की हाइटेंशन लाइन के कारण अब यहां पर पैराग्लाइडिंग संभव नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोर एडवेंचर क्लब ने की थी शुरुआत
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के लोगों को पैराग्लाइडिंग से परिचित कराने का श्रेय सोर एडवेंचर क्लब को जाता है। 1993 से इस क्लब ने पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां शुरू की। शंकर सिंह इसी क्लब के सदस्य रहे हैं। उस दौर में पवन कुमार जोशी, हरिओम गुरुंग, देवेंद्र वल्दिया समेत कई लोगों ने कई बार पैराग्लाइडिंग की थी। इस समय अशोक भंडारी भी पैराग्लाइडिंग के कोर्स कराते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed