फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Are risking their lives to reach school students

जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे विद्यार्थी

Sun, 31 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sun, 31 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Are risking their lives to reach school students
देवीसूना में टूटे रास्ते से निकलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

एक जुलाई को आई आपदा से ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते टूटने से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मलबे से पटे, संकरे और टूटे रास्तों से होकर रोजाना एक दर्जन से अधिक बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


तहसील के देवीसूना क्षेत्र के मौगड़ा झूलापुल से होकर रोज दर्जनों विद्यार्थी जीआईसी दूनाकोट और राजकीय हाईस्कूल देवीसूना पहुंचते थे। एक जुलाई को आई भीषण आपदा के बाद दर्जनों गांवों के रास्ते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कहीं कहीं पर तो पूरा रास्ता ही नदी में समा गया है। मौगड़ा पुल को जोड़ने वाले रास्ते पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं, इस कारण स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को कभी रौतीस नदी के ऊपर से तो कभी टूटे रास्तों से ही होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। देवीसूना के बीडीसी मेंबर महेश कन्याल ने बताया कि इन रास्तों से रोजाना कूटा, बसोरा, जमतड़ी, सिरतोली, पल्ली, गराली, मदनपुरी, कूटा चौरानी गांवों के ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर रास्ता न होने से बच्चे पहाड़ी पर चढ़कर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आ-जा रहे हैं। विद्यार्थियों के स्कूल से सही सलामत घर नहीं पहुंचने तक अभिभावक बेचैन रहते हैं। ग्रामीणों ने इन रास्तों को सही करने की मांग प्रशासन से की हैं। एसडीएम संतोष पांडे ने कहा कि सभी ग्रामीण रास्तों को सही करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed