फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Approval of first phase of two roads of Moonakot

Pithoragarh News: मूनाकोट की दो सड़कों को प्रथम चरण की स्वीकृति

Thu, 29 Jun 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 Jun 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Approval of first phase of two roads of Moonakot
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक में दो सड़कों की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। विधायक बिशन सिंह चुफाल के प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल शहीद जवाहर सिंह धामी के गांव अखुली कुनकटिया से पुंडीर फल्लपागैर तक मार्ग निर्माण की प्रथम चरण की स्वीकृति दे दी है। सड़क बनने से लोथेड़ा, अखुली, हल्दागैर सहित कई गांव को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही गुरौल मंदिर धुर्चू से टुंडी तक भी मार्ग की प्रथम चरण की स्वीकृति मिली है। सड़क बनने से नयाबाद, अखुली, गलात, धौलकांडा आदि गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को झूलाघाट, तालेश्वर, जौलजीबी और अस्कोट जाने में 20 किलोमीटर की यात्रा कम करनी पड़ेगी। सड़कों की स्वीकृति मिलने पर धुर्चू के प्रधान नरेंद्र चंद सहित ग्रामीणों ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed