{"_id":"655a3fa1452101454e0b7718","slug":"appeal-made-to-search-for-missing-wife-from-ghaziabad-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-7064-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गाजियाबाद से लापता पत्नी की खोजबीन करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गाजियाबाद से लापता पत्नी की खोजबीन करने की लगाई गुहार
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के ख्वांकोट गांव निवासी एक विवाहिता गाजियाबाद से लापता है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पत्नी का पता नहीं चलने से परेशान पति अपने दो छोटे बच्चों को लेकर गांव आ गया है। युवक ने पुलिस प्रशासन से लापता पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है।
ख्वांकोट निवासी रामी राम के अनुसार वह पिछले 13 साल से अपनी पत्नी गीता के साथ गाजियाबाद की करोड़ा कालोनी में रहता था और एक इंजीनियरिंग कंपनी में श्रमिक के तौर पर काम करता था। उसकी पत्नी पिछले दो साल से एक स्कूल में की नौकरी करती थी। उसका कहना है कि जब वह बीती 11 नवंबर को ड्यूटी से लौटा तो उसकी पत्नी गीता घर में मौजूद नहीं थी। लोगों ने उसे बताया कि गीता पड़ोस की एक लड़की को बच्चों के पास बिठाकर दवा लेने के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। रात नौ बजे तक पत्नी के फोन पर घंटी जाती रही लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
इसके बाद फोन स्विच ऑफ आने लगा। 12 नवंबर को उसने साहिबाबाद थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। आठ और चार साल के दो बच्चों को लेकर गांव आए रामीराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गणेश पोखरिया ने पुलिस प्रशासन से लापता महिला का पता लगाने की मांग की है।