{"_id":"59f4b6cc4f1c1bc1678b7eca","slug":"anterrhagation-with-blizzard-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़-बारिश, बर्फबारी के साथ ठिठुरन का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़-बारिश, बर्फबारी के साथ ठिठुरन का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/अस्कोट
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के बेटुलीधार में शनिवार देर शाम हुई बर्फबारी में फंसे वाहन को निकालते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : प्रमोद द्विवेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले में मौसम का मिजाज शनिवार को अचानक बदल गया। अस्कोट के कई हिस्सों में मूसलाधार तो मुनस्यारी में हल्की बारिश और सिर्फ 12 किलोमीटर दूर बेटुलीधार के साथ ही निकटवर्ती चोटियों पर हिमपात से तापमान में गिरावट आ गई। जिला मुख्यालय में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में अंधड़ के साथ बूंदाबांदी के चलते ठंड का असर बढ़ गया।
विज्ञापन
मुनस्यारी के पास बेटुलीधार में देर शाम बर्फ पड़ने से वाहन भी फंस गए। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों मिलम और धारचूला तहसील में लिपुलेख दर्रे के आसपास बर्फ गिरी। इससे तिब्बत व्यापार से लौटने वाले व्यापारियों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन निचले इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस समय सक्रिय सिस्टम का असर ऊंचाई वाले इलाकों पर ही बना रहेगा।
विज्ञापन
अस्कोट के कई हिस्सों में तेज बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से उनके सूखे पड़े खेतों को भी राहत मिलेगी। अब वह गेहूं आदि की बुआई कर सकते हैं। घाटी वाले इलाकों थल, नाचनी, मुवानी, जौलजीबी में भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
विज्ञापन