फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anjali of pithoragarh ready to rock the small screen

छोटे पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार सोरघाटी की अंजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Anjali of pithoragarh ready to rock the small screen
अंजली ततराड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एड फिल्मों और वेब सीरीज से कॅरिअर की शुरूआत करने वाली अंजली ततराड़ी जल्द छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। अंजली सोनी टीवी पर जल्द शुरू होने जा रहे धारावाहिक सरगम की साढ़े साती में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव मूलागाड़ जाजरदेवल निवासी स्व. मोहन चंद्र ततराड़ी और मोहनी ततराड़ी की बेटी अंजली ततराड़ी ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल से की है। इसके बाद अंजली वर्ष 2009 में आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई अपने मामा वंश चंद्र कापड़ी के यहां चली गईं। वहां उन्होंने स्नातक किया। मामा वंश चंद्र कापड़ी और चाचा सुभाष चंद्र ततराड़ी ने प्रोत्साहित किया तो वह विज्ञापनों में काम करने लगीं।
विज्ञापन

अंजलि शाहरुख खान और वरुण धवन जैसे बॉलीवुड के बड़े नामों के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज भ्रम में दिखीं। एड फिल्मों में धाक जमाने के बाद 26 वर्षीय अंजली ने अब छोटे पर्दे पर कदम रखा है। वह जल्द सोनी टीवी में आने वाले धारावाहिक सरगम की साढ़े साती में मुख्य भूमिका निभाएंगी। अंजली की सफलता पर चाचा सुभाष ततराड़ी, नवल किशोर सहित कई लोगों ने खुशी प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed