फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Animals

लावारिस जानवरों का झुंड अब जीआईसी रोड पर भी

Fri, 18 Sep 2015 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Sep 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन

नगर के लगभग हर हिस्से में घूमने वाले लावारिस जानवरों का झुंड अब जीआईसी रोड पर भी पहुंच गया है। अब तक इन आवारा जानवरों ने कई बुजुर्गों और बच्चों को घायल कर दिया है। इनकी संख्या 29 बताई गई है। इनमें गाय, बैल, बछड़े शामिल हैं। दिन के समय लोग लावारिस जानवरों से और रात के समय आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन

स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सचिव राजेश मोहन उप्रेती ने आज पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर तत्काल लावारिस जानवरों से मुक्ति दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पालिका ठोस कदम उठाती तो लोग अपने जानवरों को इस तरह बाजार में छोड़ने का साहस नहीं करते। लावारिस जानवरों से मुक्ति के लिए कदम उठाए जाएं ताकि आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े। आवारा जानवर यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं और लोगों के खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगरपालिका के ईओ खीमानंद जोशी का कहना है कि आवारा जानवरों से निजात दिलाने के लिए जल्दी ठोस कदम उठाए जाएंगे। जो लोग अपने जानवरों को नगर में छोड़ रहे हैं उन पर अर्थदंड लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed