{"_id":"654136e94326ed6fcd0826e9","slug":"animal-herder-dies-after-getting-buried-under-udayar-cave-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-6374-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उड्यार (गुफा) के नीचे दबने से पशुपालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उड्यार (गुफा) के नीचे दबने से पशुपालक की मौत
Tue, 31 Oct 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील में एक पशुपालक के शौच करने के दौरान उड्यार (छोटी सी गुफा) के नीचे दबने से मौत हो गई। राजस्व विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पशु पालक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर देवलथल तहसील के बिछुल गांव निवासी प्रकाश राम (48) सोमवार शाम को बकरी चराने गए थे। इस बीच वह शौच के लिए उड्यार में गए, तभी पहाड़ी ढहने से वह मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसीलदार जगदीश नेगी को दी। राजस्व टीम, एसडीआरएफ और थल थाना प्रभारी योगेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर प्रकाश को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रकाश राम के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक साल का बेटा है। वह पशुपालन कर परिवार की आजीविका चलाते थे। इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। गामीणों ने सरकार से मृत व्यक्ति के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद