फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Angry villagers demonstrated due to blocking of Gochar Panghat route.

Pithoragarh News: गोचर पनघट के रास्ते रोकने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Jan 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers demonstrated due to blocking of Gochar Panghat route.
पिथौरागढ़। 10 ग्राम पंचायतों के लोगों ने सेना पर गोचर पनघट का रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। नाराज ग्रामीणों ने भड़कटिया सेना गेट के पास धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र रास्ते नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 10 ग्राम पंचायताें के ग्रामीण सेना गेट भड़कटिया में एकत्र हुए। उन्होंने सेना पर रास्ते रोकने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सेना ने उनके गोचर पनघट और मंदिरों को जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है। इसके बाद ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां एडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह रास्ता रोकना गलत है। सेना के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी रास्ते नहीं खोले जा रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सेरादेवल मंदिर पुजारी चंद्र शेखर भट्ट, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, दीपक लुंठी, अनीता भट्ट, गीता जोशी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, दीपा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed