फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Angered by non-payment of pending bills, ration vendors demonstrated in pithoragarh

Pithoragarh: 780 सस्ता गल्ला की दुकानों में लगे ताले, नहीं बंटेगा राशन; नाराज विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Sep 2024 04:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 02 Sep 2024 04:57 PM IST
सार

लंबित बिलों का भुगतान न होने से नाराज सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। ऐसे में जिले भर में 780 सस्ता गल्ला की दुकानों पर ताले लटकने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Angered by non-payment of pending bills, ration vendors demonstrated in pithoragarh
विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में लंबित बिलों का भुगतान न होने से नाराज सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। ऐसे में जिले भर में 780 सस्ता गल्ला की दुकानों पर ताले लटकने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलेगा।

सोमवार को जिले भर के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने नगर के एक होटल में बैठक की। उन्होंने बिलों का भुगतान होने तक राशन वितरण न करने का निर्णय लिया। बाद में उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि लंबे समय से उन्हें भाड़ा, बिजली आदि के बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। इससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: दो लाख दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सेमत तीन ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि जब तक बिलों का भुगतान नहीं होता वे राशन नहीं बांटेंगे। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे, कैलाश जोशी, मनोज कापड़ी, ललित महर, भागीरथी बिष्ट, बच्ची सिंह डोभाल, जोगा सिंह, दिवान सिंह, शेर सिंह, शंकर भट्ट, लक्ष्मण सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed