{"_id":"67ed72a4800797b893088baa","slug":"anger-due-to-non-construction-of-bhagichaura-shaktipur-road-pithoragarh-news-c-230-shld1024-125969-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भागीचौरा-शक्तिपुर सड़क नहीं बनने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भागीचौरा-शक्तिपुर सड़क नहीं बनने से रोष
Wed, 02 Apr 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भागीचौरा-बगना-शक्तिपुर सड़क निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में रोष पनप रहा है। लोगों का यातायात सुविधा के अभाव में क्षेत्र से लगातार पलायन हो रहा है। लोगों ने शीघ्र सड़क का कार्य पूरा किए जाने की मांग की है।
स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत वर्ष 2010 में करीब 14 किमी सड़क स्वीकृत हुई थी। वर्ष 2023 में विधायक ने सड़क के लिए भूमि पूजन भी किया था। उसके बाद सड़क काट कर छोड़ दी गई। इससे यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद कर रहे लोगों में निराशा है।
ख्वांकोट से अमकोट गांव तक पीएमजीएसवाई के तहत सड़क बन रही है। भागीचौरा से चरमा नदी तक सात किमी सड़क नहीं बनने से बगना, शक्तिपुर, शालीधार, औधरा, रैतड़ी के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गांव से खड़ी चढ़ाई चढ़कर भागीचौरा पहुंचते हैं।
विज्ञापन
सड़क सुविधा के अभाव में क्षेत्र से लोग पलायन करने को विवश हैं। सैकड़ों परिवार पिथौरागढ़, हल्द्वानी, खटीमा आदि क्षेत्रों में बस चुके हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम पोखरिया, पदमा दत्त पांडेय, लक्ष्मण पोखरिया, किशोर पांडेय, नारायण सिंह कन्याल, विवेकानंद जोशी आदि ने शीघ्र सड़क बनाए जाने की मांग की है।