फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anganwadi workers and food mothers roared in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजनमाताएं

Thu, 12 Feb 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and food mothers roared in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में अपनी मांगों को  लेकर कलक्ट्रेट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजनमाता। संवाद
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजनमाताओं ने विभिन्न मांगों के लिए जिला मुख्यालय में जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि सरकार लगातार हमारे हितों की अनदेखी कर रही है इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजनमाताएं नगर के रामलीला मैदान में एकत्र हुईं। यहां से सभी ने नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट के बाहर धरना देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, आंनबाड़ी केंद्रों का किराया बढ़ाने, 46वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करने और सेवानिवृत्ति के बाद 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं भोजनमाताओं ने कहा कि वे लंबे समय से 18 हजार मानदेय, पीएफ, ईएसआई लागू करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति के बाद पांच लाख आर्थिक सहायता देने की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में उन्हें मिड-डे-मील तैयार करने के लिए रखा गया है लेकिन उनसे शौचालयों की सफाई भी कराई जा रही है। सभी ने कहा कि अब अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो वे कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगी। प्रदर्शन करने वालों में जानकी भंडारी, दीपा पांडे, रेनू भंडारी, सरोज कापड़ी, ममता देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, पूनम देवी, पार्वती देवी, कमला पंत, जानकी पंत सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भोजन माता शामिल रहीं। इधर, गंगोलीहाट में आशा कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed