{"_id":"64fb5778b7fd4ec2400631a6","slug":"an-unwell-woman-was-taken-to-pithoragarh-by-helicopter-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-4270-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अस्वस्थ महिला को हेलिकॉप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अस्वस्थ महिला को हेलिकॉप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचाया
Fri, 08 Sep 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में स्वास्थ्य खराब होने पर महिला को हेलीकॉप्टर में बिठाने ले जाते परिजन। स्रोत: परिजन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती भदेली गांव निवासी मंजू देवी (31) का प्रसव के बाद स्वास्थ्य खराब हो गया। चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए रेफर कर दिया।
मंजू देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस या अन्य वाहन से उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाना संभव नहीं था। इस पर विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल ने विधायक हरीश धामी से बात की। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम रीना जोशी से वार्ता की। डीएम ने हेलिकॉप्टर मुनस्यारी भेजा। वहां से पीड़िता को जिला चिकित्सालय भेजा गया। परिजनों ने त्वरित मदद के लिए विधायक के साथ ही डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। संवाद