{"_id":"59d3c1c04f1c1bc1538b5931","slug":"ambe-gauri-to-poojan-come-on-sakhi-saheli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजन को अंबे गौरी, चलिए सखी सहेली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजन को अंबे गौरी, चलिए सखी सहेली...
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग की रामलीला में सीता के साथ संवाद करता रावण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के टकाना में रामलीला संपन्न हो गई है। जिला मुख्यालय के नजदीक वड्डा की रामलीला में ताड़का, सुबाहु वध और गौरीपूजन का मंचन किया गया। वहीं, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, गणाईगंगोली में भी रामलीला जारी है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के टकाना में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया है। इस दौरान राम-भरत मिलाप का सुंदर मंचन किया गया। पात्रों को पारितोषिक बांटे गए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह महर ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। वड्डा की रामलीला में ताड़का, सुबाहु वध के अलावा अहिल्यातारण, विश्वामित्र-जनक संवाद की लीला का मंचन किया गया। ताड़का के पात्र वड्डा पुलिस चौकी के इंचार्ज चंदन सिंह के अभिनय की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
रामलीला के दौरान सीता सखियों के साथ कुलदेवी गौरी के मंदिर को जाते हुए गातीं हैं-पूजन को अंबे गौरी, चलिए सखी सहेली...। पुष्पवाटिका में सीता को देख राम और लक्ष्मण के बीच संवाद होता है। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त कर्नल तेज सिंह, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल आनंद सिंह थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह बिष्ट ने सबका आभार जताया। बेड़ीनाग में नागदेव रामलीला कमेटी की ओर से की जा रही रामलीला में सोमवार रात शबरी आश्रम से लीला मंचन की शुरुआत हुई। शबरी की सलाह पर भगवान राम सुग्रीव से मित्रता के लिए ऋष्यमूक पर्वत पहुंचते हैं। सुग्रीव से मित्रता के बाद बालि वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला में लंका दहन तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन