फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Allweather road cutting will be done from eight o'clock in the night.

रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक होगा ऑलवेदर सड़क की कटिंग का काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Allweather road cutting will be done from eight o'clock in the night.
गुरना में इसी स्थान पर होनी है कटिंग। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट ऑल वेदर सड़क पर गुरना के समीप पहाड़ी कटिंग का काम अब रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक होगा। इससे मार्ग पर यातायात बाधित नहीं होगा और काम में भी तेजी आएगी। 30 किमी लंबी पिथौरागढ़-घाट सड़क के बीच ऑलवेदर सड़क का अधिकांश काम हो गया है। गुरना मंदिर के समीप कटिंग चल रही है। कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से जिला प्रशासन को मंदिर के निकट पहाड़ी कटिंग का कार्य रात्रि में करने का प्रस्ताव दिया था। एनएच के अधिकारियों के अनुसार रात्रि में सड़क कटिंग होने से तेजी से काम होगा और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने कार्यदायी संस्था को मार्ग में पहाड़ कटिंग का कार्य रात्रि आठ बजे से प्रात: पांच बजे तक करने और दिन में मलबा हटाने के साथ ही अन्य कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू चल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि रात्रि में आकस्मिक आवागमन की व्यवस्था के लिए थल- सेराघाट मार्ग से परिवहन व्यवस्था सुचारु रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed