फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Allegation of assault with Ayushman in-charge in the district hospital

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में आयुष्मान प्रभारी के साथ मारपीट का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Allegation of assault with Ayushman in-charge in the district hospital
चंपावत। जिला अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों पर आयुष्मान प्रभारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद अस्पताल में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। सूचना के बाद एसडीएम, सीएमओ और पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के कुछ नर्सिंग अधिकारी आयुष्मान प्रभारी अमित कुमार मिश्रा के पास पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके बीच बहस होने लगी। आयुष्मान प्रभारी का आरोप है कि नर्सिंग अधिकारियों ने पेपर वेट से उन पर हमला कर दिया। जिससे अस्पताल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना के बाद एसडीएम, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले को लेकर जानकारी ली। बताया जा रहा है कि कुछ नर्सिंग अधिकारियों से धनराशि लेने की शिकायत के बाद यह विवाद हुआ है। एएसआई भुवन चंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के बाद एनसीआर लिखी गई है। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

------
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जो भी आरोप लगाए हैं, उनकी विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
डॉ.केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
----------------
मरीजों से इलाज के नाम पर धनराशि लेने का आरोप
चंपावत। जिला अस्पताल में आयुष्मान प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने नर्सिंग अधिकारियों पर मरीजों से ऑपरेशन और इलाज के नाम पर धनराशि लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों से हजारों ली गई। यह तब जानकारी में आया जब भर्ती मरीजों से डिस्चार्ज के बाद आयुष्मान कक्षा में ऑडिट फार्म भराया गया, जिसमें उन्होंने पैसे लेने की जानकारी दी। आयुष्मान प्रभारी ने बताया कि पूर्व में ही अस्पताल प्रबंधन को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डीएम को सबूत उपलब्ध कराए। डीएम ने सीएमओ को पत्र दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed