{"_id":"574f14134f1c1b6a79108bce","slug":"all-vacancies-will-be-filled-by-july-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई तक भरे जाएंगे शिक्षकों के सभी रिक्त पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई तक भरे जाएंगे शिक्षकों के सभी रिक्त पद
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल एवं शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद जुलाई में भर दिए जाएंगे। शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 500 अभिनव विद्यालय खोले गए हैं। उनमें शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। मंत्री ने स्वीकारा कि पिथौरागढ़ में पेयजल की गंभीर समस्या है, जिसके समाधान के लिए आंवलाघाट से पंपिंग योजना बनाई जा रही है। योजना के लिए संपूर्ण धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। योजना का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
जगदीशिला डोली यात्रा में शामिल होने के लिए बुधवार को यहां पहुंचे नैथानी ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि वह यात्रा के दौरान ही पेयजल और शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी कर रहे हैं, यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि जगदीशिला डोली यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को जिंदा रखने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
इस बार यात्रा के दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों की याद में एक-एक पौधे का भी रोपण किया जा रहा है। शहीदों की याद में वन विकसित किए जाएंगे। मंत्री के साथ लोनिवि डाक बंगले में विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, एसडीएम अनुराग आर्य आदि थे।
विज्ञापन