{"_id":"796a815b9d9c92bddcc2de8240005c37","slug":"all-positions-of-union-abvp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ के सभी पदों पर एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ के सभी पदों पर एबीवीपी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 30 Sep 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए। छात्रसंघ के सभी पदों पर एबीवीपी का कब्जा रहा। अध्यक्ष पद पर 97 वोट हासिल कर नरेश रौतेला विजयी रहे। इस पद के दूसरे दावेदार कमल किशोर को 66 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद पर 103 वोट पाकर वीरेंद्र धामी ने जीत दर्ज की। इस पद के दूसरे दावेदार ललित कुमार को 57 वोटों में संतोष करना पड़ा। महासचिव पर पद रमेश भट्ट विजयी रहे। उनको 98 मत मिले। इस पद के दूसरे दावेदार अमित फिरमाल को 65 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर दीपक सिंह ने 98 वोट पाकर जीत दर्ज की। दूसरे दावेदार शांति को 61 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर चंचल सिंह विजयी रहे। उनको 103 वोट मिले हैं। दूसरे दावेदार पुष्कर ऐरी को मात्र 60 वोट मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में रेखा अवस्थी निर्विरोध चुनी गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. बीएन दीक्षित ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। चुनाव संपन्न कराने में डा. अतुल चंद, डा. दिनेश ब्यास, डा. जगत सिंह कठायत, डा. गोविंद जंगपांगी, डा. सुनील कुमार ने सहयोग दिया। सीओ हिमांशु साह जौलजीबी और बलुवाकोट पुलिस के साथ कालेज में मौजूद रहे। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नगर में जुलूस निकाला।