फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   All councilors united on the issue of cleanliness in the ward

Pithoragarh News: वार्ड में सफाई की समस्या के मुद्दे पर एकजुट हुए सभी सभासद

Thu, 21 Sep 2023 09:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
All councilors united on the issue of cleanliness in the ward
पिथौरागढ़। नगरपालिका की बोर्ड बैठक काफी हंगामेदार रही। सभी 20 वार्ड के सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की सफाई की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मोहल्ला स्वच्छता समिति गठित करने के बाद भी उनके वार्ड में नियमित सफाई नहीं होती है। सभासदों ने शिकायत वाले पर्यावरण मित्रों को अपने-अपने वार्ड से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। सभासदों ने प्रत्येक वार्ड में बनाई गई मोहल्ला स्वच्छता समितियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समितियों का गठन होने के बाद भी पर्यावरण मित्र नियमित रूप से सफाई नहीं करते हैं। लोग हमेशा वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल करते हैं। रास्तों में झाड़ियों को भी साफ नहीं किया गया है। सेरा पुनेड़ी वार्ड के सभासद ललित मोहन पुनेड़ा ने सफाई का मुद्दा प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन


नया बाजार वार्ड के सभासद अनिल माहरा ने सफाई हेड के परिजनों को मोहल्ला स्वच्छता समितियों में न रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सफाई हेड के परिजन काम नहीं करते हैं। इसके बाद भी उन्हें नियमित वेतन मिल रहा है। न्यू बजेटी वार्ड के सभासद बसंत कुमार ने खराब रास्तों और सभासद कुमौड़ वार्ड नीरज कुमार ने नगर के लावारिस कुत्तों का मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मोहल्ला स्वच्छता समितियों के जो पर्यावरण मित्र सफाई नहीं कर रहे हैं उनको कोई भी उपयोगिता प्रमाणपत्र न दिया जाए और न ही उनका वेतन जारी किया जाए। इस दौरान यूआईडीपी के कई विकास कार्यों के साथ ही घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए वाहन क्रय करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में सभी सभासद और पालिका के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
--
नगरपालिका में पारित प्रस्ताव
यूआईडीएफ के तहत विकास कार्य।

पिथौरागढ़ भाटकोट बरात घर का किराया निर्धारित।
घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण के लिए वाहन क्रय होगा।
ऑनलाइन कर भुगतान के लिए खाता खोलने का प्रस्ताव।

नगर में सड़क किनारे झाड़ी कटान किया जाएगा।
नगर के वार्ड में सफाई और संपर्क मार्ग निर्माण।

लावारिस कुत्तों के बधियाकरण का टेंडर होगा।
शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन।
--
पांच हजार में मिलेगा बरात घर

पिथौरागढ़। पालिका ने भाटकोट में स्थित बरात घर का किराया तय कर दिया है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीपीएल परिवारों के लिए बरात घर का किराया पांच हजार तय किया गया है। इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ा हॉल 30,000 और निचले हाॅल का 15,000 रुपये किराया सर्वसम्मति से पास किया गया। उन्होंने बताया कि लावारिस पशुओं के बधियाकरण के टेंडर दो बार ऑनलाइन किए गए लेकिन किसी ने इच्छा नहीं जताई है। फिर से टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। संवाद
--
सभासद माहरा ने इस्तीफा दिया
पिथौरागढ़। नया बाजार के सभासद अनिल माहरा ने पालिका पर उनकी मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा अध्यक्ष और ईओ को सौंप दिया। उन्होंने कहा है कि पालिका निर्मित शौचालयों में पानी नहीं है जबकि करोड़ों की लागत से स्वीमिंग पूल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवसिंह मैदान बदहाल है। पूर्व के प्रस्तावों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कई बार लिखित और मौखिक बताने के बाद भी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे नाराज होकर उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संवाद

--
--
सफाई कर्मियों के मानदेय के लिए धरने पर बैठे विधायक मयूख
28 माह से सफाई कर्मियों को नहीं मिला है मानदेय
बोर्ड बैठक में एक सप्ताह में भुगतान करने का प्रस्ताव हुआ पास
पिथौरागढ़। नगर पालिका के सफाई कर्मियों को 28 माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक मयूख महर नगर पालिका में धरने पर बैठे। बाद में बोर्ड बैठक में एक सप्ताह में मानदेय देने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसके बाद विधायक ने धरना समाप्त किया।
बुधवार को कांग्रेस विधायक मयूख महर समर्थकों के साथ नगर पालिका पहुंचे। यहां वह सफाई कर्मियों का 28 माह से रुका मानदेय देने के लिए धरने पर बैठ गए। इसके बाद विधायक ने पालिका की बोर्ड बैठक में पहुंचकर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, ईओ राजदेव जायसी और सभासदों के सामने इस मामले को उठाया। बताया कि 28 माह से सफाई कर्मी मंजू देवी, कमलेश देवी, नीलम देवी और आदित्य कुमार को मानदेय नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह पालिका गरीब सफाई कर्मियों का शोषण नहीं कर सकती है।

इस दौरान बोर्ड बैठक में सफाई कर्मियों को सर्वसम्मति से वेतन देने का प्रस्ताव पास किया जिसके बाद विधायक ने धरना समाप्त किया। धरना देने वालों में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, त्रिलोक महर, पवन पाटनी, तिलक जोशी, संतोष गोस्वामी, महेश मखौलिया, निर्मल लोहिया, निशु उप्रेती मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed