{"_id":"693f0d558f31793f49012014","slug":"ajay-was-selected-for-flying-officer-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-135877-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अजय का फ्लाइंग ऑफिसर के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अजय का फ्लाइंग ऑफिसर के लिए हुआ चयन
Mon, 15 Dec 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल के चौसाला गांव निवासी अजय धानिक (23) ने ऑल इंडिया एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में दूसरी रैंक हासिल की है। वह एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद में एक साल के प्रशिक्षण के बाद फ्लाइंग ऑफिसर बनकर सेवा देंगे। उनका इंडियन कोस्ट गार्ड में भी असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ है।
अजय ने पांच बार सीडीएस, पांच बार एएफसीएटी, दो बार असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा पास की है। अजय ने हाईस्कूल डॉन बॉस्को, इंटरमीडिएट जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल और परा स्नातक मास्टर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन विषय से किया है। उनकी सफलता पर पिता सुरेंद्र सिंह धानिक, माता भावना धानिक, चाचा गणेश सिंह धानिक, नाना कुंदन सिंह अल्मिया, नानी गोविंदी देवी, दीवान सिंह कार्की, भूमित्रा कार्की ने खुशी व्यक्त की है। संवाद
मजिरकांडा के अजय बने लेफ्टिनेंट
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मजिरकांडा निवासी अजय भट्ट पुत्र सतीष भट्ट सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके गांव में खुशी का माहौल है। अजय ने कक्षा आठ तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के पीएनएफ स्कूल से की। इंटर तक की शिक्षा उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय आठगांव शिलिंग से ली। वह विद्यालय में टॉपर भी रहे। स्नातक की शिक्षा उन्होंने रामजस कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उनका चयन सीडीएस में हुआ। 18 माह के प्रशिक्षण के बाद शनिवार को आईएमए देहरादून से वह पासआउट होकर सेना में अधिकारी बन गए हैं। अजय के पिता उत्तराखंड पुलिस में और मां गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया है। संवाद