फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ajay Tamta said BJP is registering massive victory across the country

Election Result 2024: मतगणना के बीच अजय टम्टा का बड़ा दावा- देशभर में भाजपा लगा रही जीत की हैट्रिक

Tue, 04 Jun 2024 12:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Jun 2024 12:19 PM IST
सार

Election Result 2024: भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर रही है

विज्ञापन
Ajay Tamta said BJP is registering massive victory across the country
अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देशभर में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। सरकार ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं को लाभ दिलाया है। जिसका नतीजा है कि भाजपा देश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान उन्होंने मतगणना केंद्र में अभिकर्ताओं के साथ मुलाकात भी की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- UK Lok Sabha Elections 2024: अल्मोड़ा सीट से भाजपा के अजय टम्टा आगे, लगाएंगे हैट्रिक या प्रदीप की होगी वापसी
विज्ञापन


अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। पूरे संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश, जागेश्वर धाम तक सड़क और हवाई कनेक्विटी पहुंचाने के बाद लगातार पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंत्री राकेश देवलाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed