फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ajadi ka amrit Mahotsava In Pithauaragarh

नौ गज धपेली तेरी घुनमुन में उड़िया...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ajadi ka amrit Mahotsava In Pithauaragarh
ताइक्वांडो ग्राउंड कासनी में झोड़ा-चाचरी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाका - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। दर्पण कला मंच की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत झोड़ा-चांचरी महोत्सव का आयोजन किया जिसमें कुमाऊं के प्रमुख लोकनृत्य झोड़ा-चांचरी के साथ कलाकारों ने विभिन्न लोक संस्कृति की विधाओं की भव्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

ताइक्वांडो ग्राउंड कासनी में सोमवार को महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने किया। इस दौरान कलाकारों ने बिजी जाया बिजी हे देवा बदरी केदार, सिलगड़ी का पाला चाला, नौ गज धपेली तेरी घुनमुन में उड़िया सहित कई प्रस्तुतियां दीं। मंच के संयोजक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि संस्था राज्य के अलावा लोक संस्कृति के कार्यक्रमों को देश भर में आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि झोड़ा-चांचरी पूरे कुमाऊं में परंपरागत रूप से विभिन्न अवसरों पर आयोजित किए रहे हैं। पलायन और अन्य कारणों से यह विधा कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर कासनी के प्रधान सुरेश कसन्याल, दीपक शर्मा, सुरेश बहादुर, नवीन भट्ट, माधवी देवी, शीतल, भावना बोहरा, हीना, सानिया, कनिष्का चौहान, नवनीत बिष्ट, सागर बिष्ट, साहिल, विवेक लोहिया, रोहन कुमार, रमेश राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed