फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Airport walls should be decorated by painting: Kumaon Commissioner

हवाई अड्डे की दीवारों को पेंटिंग कर सजाया जाए: कुमाऊं कमिश्नर

Fri, 06 Oct 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Airport walls should be decorated by painting: Kumaon Commissioner
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे का निरीक्षण करते कुमाऊं कमिश्नर। संवाद
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीसैनी हवाई अड्डे और जनसभा स्थल एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने हवाई अड्डे में लैंडिंग संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पायलट से इनपुट की बातों को ध्यान में रखकर तैयारी करने को कहा। उन्होंने ट्रायल लैंडिंग का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। यदि लैंडिंग करते समय पक्षियों के टकराव की समस्या हो तो वन विभाग से समन्वय बनाते हुए समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने हवाई पट्टी की दीवारों पर पेंटिंग करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने फायर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी पिथौरागढ़ को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जनसभा स्थल पिथौरागढ़ स्थित एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बैठने की व्यवस्था, पब्लिक शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम डॉ. शिवकुमार बरनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed