{"_id":"6644ef3db5bab845a1099887","slug":"air-service-expected-to-start-from-today-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-113314-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विमान सेवा आज से शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विमान सेवा आज से शुरू होने की उम्मीद
Wed, 15 May 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 15 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे में चेकिंग अभियान चलाते पुलिस के जवान। संवाद
पिथौरागढ़। लंबे समय से बंद चल रही फ्लाई बिग की विमान सेवा बृहस्पतिवार से शुरू होने की उम्मीद है लेकिन हैरिटेज एविएशन की हेली सेवा 20 जून तक बंद रहेगी जिससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हवाई सेवा के नाम पर लगातार सीमांत के लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
पिथौरागढ़ से पंतनगर और देहरादून के लिए फ्लाई बिग ने विमान सेवा शुरू की थी लेकिन लंबे समय से यह सेवा बंद चल रही है। विमान सेवा के बंद होने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सरकार ने चुनाव के समय हेली और विमान दोनों उड़ा दिए और अब चुनाव होते ही सेवा को बंद कर दिया गया। हैरिटेज एविएशन की हल्द्वानी से मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के लिए चल रही हेली सेवा भी 20 जून तक बंद रहने वाली है।
लोगों को सर्वाधिक परेशानी विमान सेवा के बंद होने से हो रही है। भाजपा 16 मई से फ्लाई बिग की विमान सेवा को शुरू होने की बात कह रही है। लोगाें का कहना है कि जब तक विमान न आए कोई भरोसा नहीं है। हैरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर का कहना है कि 20 जून तक हेली सेवा बंद रहेगी। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया है। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा का कहना है कि कब से सेवा शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पिथौरागढ़ में अलर्ट
पिथौरागढ़। पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बुधवार को बम निरोधक दस्ते के साथ हवाई अड्डे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
11 मई को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। इसके बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। वहीं पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ता एयरपोर्ट परिसर की सघन चेकिंग कर रहा है। चेकिंग के दौरान टीम को कुछ नहीं मिला। एसपी रेखा यादव का कहना है कि प्रत्येक दिन बम निरोधक दस्ता एंट्री, एग्जिट प्वाइंटों, टर्मिनल और रन-वे आदि जगहों पर सघन चेकिंग कर रहा है। पुलिस कर्मियों ने आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। इसके अलावा पिथौरागढ़ पुलिस, स्थानीय अभिसूचना इकाई संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।
फोटो विवरण-15पीटीएच 14पी- पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे में चेकिंग अभियान चलाते पुलिस के जवान। संवाद