{"_id":"6ab2bd2e8f5086018a01efd3","slug":"agniveer-recruitment-to-be-held-in-banbasa-from-november-23-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-147090-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 23 नवंबर से बनबसा में होगी अग्निवीर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 23 नवंबर से बनबसा में होगी अग्निवीर भर्ती
Tue, 22 Sep 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ तथा चंपावत के लिए वर्ष 2027 की अग्निवीर भर्ती की तिथि घोषित कर दी गई है। आर्मी भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल अमोल दबड़घाव ने बताया कि हल्द्वानी में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त करने वाले दोनों जिलों के युवाओं के लिए आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेशन बनबसा में भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कर्नल अमोल ने बताया कि कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम सेना ने बीते 12 जुलाई को घोषित किया था। उन्होंने सीईई में सफल युवाओं से सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन, निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र आदि तैयार रखने की अपील की है। किसी भी समस्या पर अभ्यर्थी आर्मी भर्ती कार्यालय के नंबर 7668564153 पर संपर्क कर सकते हैं।