फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Agitators and SDM talks fail

आंदोलनकारियों और एसडीएम की वार्ता विफल

Wed, 20 Jan 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 20 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Agitators and SDM talks fail

विज्ञापन

 विधायक के बाद एसडीएम से भी आंदोलनकारियों की वार्ता विफल हो गई है। आंदोलनकारियों ने वार्ता के दौरान एसडीएम पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। भविष्य में इस तरह की अभद्रता सहन न करने की बात कही है। एसडीएम सदर के पास गंगोलीहाट के एसडीएम का भी प्रभार है।
आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे एसडीएम (सदर) पिथौरागढ़ अनुराग आर्य ने आंदोलनकारियों को बताया कि गैस गोदाम निर्माण के लिए टेंडर लग गए हैं। जल्द ही गैस गोदाम का निर्माण होगा।

विज्ञापन

पोस्ट आफिस रोड में डामरीकरण की तैयारी चल रही है। नाली निर्माण किया जा रहा है। 15 लोगों के अतिक्रमण हटने हैं, उन्हें नोटिस दिया गया है। अतिक्रमण हटाकर डामरीकरण का काम किया जाएगा। बिजली के जर्जर पोल बदलने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। एक सप्ताह के भीतर पोल बदल दिए जाएंगे। व्यालपाटा में नाप भूमि की अनापत्ति मिलने पर पार्क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों का सर्वे हुआ है, धन की उपलब्धता पर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। आंदोलनकारी गैस गोदाम का निर्माण कार्य शुरू कराने, गैस बुकिंग काउंटर खुलने, अस्पताल में डाक्टरों, तकनीशियनों की तैनाती के बाद ही आंदोलन समाप्त करने पर अड़े रहे। उनका कहना था कि यह कार्य धरातल पर उतरने पर ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम और आंदोलनकारियों में बहस हो गई।
आंदोलनकारियों ने कहा कि एसडीएम का व्यवहार ठीक नहीं था। एसडीएम ने कई लोगों से वार्ता स्थल से बाहर जाने को कहा। भविष्य में अधिकारियों का इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, एसडीएम का कहना है कि आंदोलनकारियों की सारी मांगें मान ली गई हैं।

 कुछ लोग जबरन आंदोलन जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने आंदोलनकारियों से अभद्रता करने की बात को गलत बताया। वार्ता में गंगावली विकास मंच के अध्यक्ष श्यामाचरण उप्रेती, खष्टी लाल साह, हरगोविंद रावल, भगवती पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावल, जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी, रेनू चौधरी, रिंकी बिष्ट, सभासद कृष्णा बोहरा आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed