फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Agitation of Sweepars

सफाई कर्मियों ने की ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Agitation of Sweepars
नगर पालिका डीडीहाट को ज्ञापन देते सफाई कर्मचारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/डीडीहाट/चंपावत/टनकपुर। सफाई कर्मियों ने ठेका प्रथा समाप्त करने आदि मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मियों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सफाई कर्मी सोमवार को दर्शनलाल के नेतृत्व नगर पालिका में एकत्र हुए। कहा कि वह लंबे समय से ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने सभी निकायों, विभागों और मोहल्ला स्वच्छता समिति में तैनात सफाई कर्मियों को नियमित करने, 2005 के शासनादेश के ढांचे में संशोधन कर आउटसोर्सिंग के पदों पर स्थायी तैनाती, 1000 की आबादी पर पांच सफाई कर्मचारी और वाहन की उपलब्धता के आधार पर वाहन चालक के स्थायी पद करने की मांग की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, विश्वास चंद, अनिल कुमार, राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड़ीनाग में शाखा अध्यक्ष सुमित पंवार, सोनू, रोहित, मनोज, मालती देवी, संजय, कमला देवी, जितेंद्र, प्रकाश राम, टिकू सिंह आदि रहे। डीडीहाट में संघ के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शुभांगिनी को ज्ञापन सौंपा।
चंपावत के जिला सचिव राकेश कुमार ने बताया कि चार दिनी धरना, प्रदर्शन के बाद कर्मचारी 10 से 25 अप्रैल तक अधिकार यात्रा के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।
इस दौरान दिनेश कुमार, मिथिलेश, धर्मपाल, राशि कुमार, आशा, रघुवीर, संजय कुमार, विपिन, मोहित, मनीष आदि रहे। बनबसा में शाखा अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, महासचिव सनी वाल्मीकि, धर्मपाल वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि, सागर वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, राजन वाल्मीकि, ओमपाल वाल्मीकि आदि थे।

टनकपुर में शाखा अध्यक्ष कमलेश, मंत्री रामरतन, संरक्षक राकेश कुमार वाल्मीकि, उर्मिला देवी, नरोत्तम, श्याम सिंह वाल्मीकि, राजेंद्र कुमार, नीरज कुमार, संजू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed