फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Agitation of Congress For Hotmix

नगर में हो रहे हॉटमिक्स को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Agitation of Congress For Hotmix
पिथौरागढ़। नगर में चल रहे हॉटमिक्स की गुणवत्ता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने गुणवत्ता में सुधार के लिए लोनिवि और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने वहां लोनिवि और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कहा कि नगर की सड़कों पर हो रहे हॉटमिक्स की गुणवत्ता काफी खराब है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के पास हुए हॉटमिक्स को हाथ से उखाड़ कर लोगों को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि नगर की सड़कों पर करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से हॉटमिक्स किया जा रहा है लेकिन इसमें गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत भी बताई।

कहा कि सरकारी धन की बंदरबाट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान हिमांशु ओझा, भुवन पांडेय, रहीम कुरैशी, जावेद खान, खीमराज जोशी, हीरा बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, पवन माहरा, शिवम पंत, कमल सूंठा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed