फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Agitation of asha worker

आशा कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Agitation of asha worker
पिथौरागढ़ गांधी चौक में धरने में बैठे आशा कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। 12 सूत्री मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर उनकी मांगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। भाकपा माले और जनमंच ने आशाओं के आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष इंदिरा देउपा के नेतृत्व में गांधी में एकत्र हुई। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पिछले चार दिनों से वह आंदोलन कर रहीं हैं। सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर लीला जोशी, भवानी देवी, पुष्पा उपरारी, आशा देवी, माहेश्वरी पाठक, भागीरथी खर्कवाल, उर्मिला खनका, उषा भट्ट, सीता देवी आदि रहे। इधर भाकपा माले के गोविंद कफलिया और जन मंच के भगवान रावत ने आशाओं के आंदोलन को समर्थन दिया। डीडीहाट में भी आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष पिंकी कलौनी, दीपा मनौला, देवकी जोशी, कमला पंचपाल, नारायणी चंद, बसंती, कमला देवी आदि रहे। कनालीछीना में भी आशा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन किया।
अस्पताल से ब्लॉक कार्यालय तक जुलूस निकाला। यहां राजेश्वरी जोशी, गीता, मानवती, माधवी, धाना देवी, निर्मला पाठक, तनुजा, किरन, नंदी, विमला देवी, कविता, रश्मि, पुष्पा, रेनू दिगारी, ऊषा बिष्ट आदि थे। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग आदि स्थानों पर भी आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
पहले दो काम का दाम, फिर करेंगे काम...
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। बेमियादी कार्य बहिष्कार के चौथे दिन बृहस्पतिवार को पूरे जिले में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि काम का सही दाम मिले बगैर वे वापस नहीं लौटेंगे। कार्य बहिकार के कारण संस्थागत प्रसव, गांवों में सफाई, साफ पानी, सुरक्षित मातृत्व, बच्चों का स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और पोषण आदि के कार्यक्रम पर असर पड़ रहा है।
आशा वर्कर्स संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में हेमा जोशी, लक्ष्मी पांडेय, मीरा पंत, विमला महर, नीलू महर, कमला जोशी, माधवी बरदोला, सीता चौधरी, कविता बिष्ट आदि ने प्रदर्शन किया।
राज्य आंदोलनकारी हिमेश कलखुड़िया ने आंदोलन का समर्थन किया। पाटी में ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय और सचिव धनी मेहता के नेतृत्व में चंपा मौनी, सुशीला भट्ट, निर्मला जोशी, लीला जोशी, आशा, सुशीला, रेखा, अनीता, शांति आदि ने जोरदार विरोध जताया। लोहाघाट में रीता सिंह, पदमा प्रथोली, रेखा पुजारी, चंपा राय, रीना सिंह, कौशल्या पांडेय, हेमा जोशी आदि ने प्रदर्शन किया।

टनकपुर में सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने आंदोलित आशा वर्करों से वार्ता कर उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया, लेकिन आशा वर्कर नहीं मानीं। वहां लीला ठाकुर, मीरा कश्यप, माया चौहान, हीरा बोहरा, कमला चंद, शकुंतला भंडारी, मीना चंद, निर्मला महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed