फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Agitation in Pithauragarh

श्रम कानून में किए गए बदलावों के विरोध में दवा प्रतिनिधियों ने किया आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Agitation in Pithauragarh
पिथौरागढ़ गांधी चौक में दवा प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। श्रम कानून में किए गए बदलाव के विरोध में दवा प्रतिनिधि कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दवा प्रतिनिधियों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष भुवन पांडेय ने कहा कि सरकार ने श्रम कानून में बदलाव कर केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है। श्रमिकों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सचिव पीके मिश्रा ने कहा कि देशभर में श्रमिकों की हालत बेहद खराब है। संगठन सचिव भगवान सिंह ने जीवनरक्षक दवाओं और उपकरणों को अस्पतालों के माध्यम से निशुल्क देने की मांग की। सहसचिव सुरेश जोशी और कोषाध्यक्ष गंभीर भंडारी ने सरकार से पब्लिक सेक्टर को बचाने की मांग की। इस मौके पर जगदीश पांडेय, तरुन जोशी, जितेंद्र पांडेय, पवन बोरा, हरीश माहरा, कैलाश पांडेय, ललित पाठक, दीपिका चौहान, खीम सिंह भंडारी, गोविंद भंडारी, केके पाल, सीएस अवस्थी, सुनील अवस्थी, निर्मल पांडेय, मोहित पांडेय, रवि चंद, पवन जोशी, मुकेश जोशी, भूरा लाल, योगेश पांडेय, सीपी ओझा, अमित साह, कमल बम, अमित मिश्रा, महेश भट्ट, राजू पांडेय, आनंद जोशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed