{"_id":"6984c826858636c82e05a820","slug":"after-two-deaths-railings-were-installed-on-the-kundikhola-road-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-137888-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दो मौतों के बाद कुंडीखोला मार्ग पर लगने लगी रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दो मौतों के बाद कुंडीखोला मार्ग पर लगने लगी रेलिंग
Thu, 05 Feb 2026 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
कुंडीखोला मार्ग में लगाई जा रही रेलिंग। संवाद
पिथौरागढ़। दो लोगों की मौत के बाद आखिरकार केएमओयू स्टेशन से डाट पुल को जोड़ने वाले कुंडीखोला मोटर मार्ग पर रेलिंग लगाने का कार्य शुरू हुआ है। जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने वाले लोगों को रेलिंग लगने से राहत मिलेगी। हैरानी है कि जिम्मेदार लोनिवि ने रेलिंग लगाने से हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद नगर निगम इसके लिए आगे आया है।
पांच वर्ष पूर्व निर्मित केएमओयू-डाट पुल लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने कराया था। मोटर मार्ग की ऊंचाई पांच से छह मीटर है। इतनी ऊंचाई पर रेलिंग न लगने से आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे थे। आवाजाही के लिए खतरा बने मोटर मार्ग को कार्यदायी संस्था ने बगैर रेलिंग के छोड़ दिया। बीते दिनों ऊंचाई से गिरने से दो लोगों को काल के गाल में समाना पड़ा। अब नगर निगम ने मार्ग पर रेलिंग लगाने का कार्य शुरू किया है जिससे लोगों में राहत है। अब इस मार्ग पर लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी।
कोट
स्थानीय पार्षद के अनुरोध पर मोटर मार्ग पर रेलिंग लगाई जा रही है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। - राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़