{"_id":"5ea2a2258ebc3e90813be858","slug":"after-the-lockdown-in-pithoragarh-diesel-petrol-consumption-decreased-lpg-consumption-increased172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल पेट्रोल की खपत घटी, रसोई गैस की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल पेट्रोल की खपत घटी, रसोई गैस की मांग बढ़ी
विज्ञापन
दीपक कापड़ी (संवाद)
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के बाद डीजल पेट्रोल की खपत कम हो गई है। वहीं रसोई गैस सिलिंडर की खपत बढ़ गई है। लॉकडाउन के बाद जिले में 20 हजार से वाहन खड़े हो गए हैं। जिले के पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल उपलब्ध है, लेकिन लॉकडाउन में टैक्सी व अन्य वाहनों के खड़े रहने से इनकी खपत काफी घट गई है। सामान्य दिनों में जिले भर में करीब 182 केएल पेट्रोल और 600 केएल डीजल की खपत हर माह होती थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद अप्रैल में पेट्रोल 70 केएल और डीजल की 177 केएल की खपत हो गई है। मार्च में जिले भर में 42 केएल पैट्रोल और 970 केएल डीजल की खपत हुई। लॉकडाउन के बाद जहां घरेलू सिलिंडर की खपत बढ़ी है। वहीं होटलों के बंद होने से व्यवसायिक सिलिंडर की खपत कम हो गई है। मार्च में जिले भर में 57020 घरेलू सिलिंडर और 1276 व्यवसायिक सिलिंडर की खपत हुई। अप्रैल में अब तक 28954 घरेलू और 82 व्यवसायिक सिलिंडर की खपत हुई।
::: लॉकडाउन के बाद जिले में खड़े हैं जिले में 10 हजार वाहन ::: पिथौरागढ़। जिले भर मे लॉकडाउन के बाद टैक्सी, मैक्सी सहित कई 10 हजार से अधिक वाहन खड़े हैं। जिस कारण जिले भर डीजल और पेट्रोल की खपत में कमी आई है। जिले के 15 पेट्रोल पंपों में करीब 138.822 केएल पेट्रोल और 216.308 केएल डीजल उपलब्ध है। जिले भर के अधिकतर पेट्रोल पंप दिन भर सुनसान रहते हैं।
:: गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को बांटा 3711 क्विंटल चावल ::
पिथौरागढ़। पूर्ति विभाग गरीब कल्याण योजना के तहत जिले भर में 3711 क्विंटल चावल गरीबों को निशुल्क बांट चुका है । इसमें अंत्योदय और पीएचएच कार्ड धारकों को पांच किलो चावल दिया जा रहा है। इसके अलावा पूर्ति विभाग अभी तक जिले भर में 24053 क्विंटल गेहूं और 27874 क्विंटल चावल बांट चुका है। खाद्य विभाग के कर्मचारी पिछले 31दिनों से जिले भर बिना छुट्टी के काम कर लोगों तक राशन पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक भुवन सनवाल का कहना है कि खाद्य विभाग लॉकडाउन में बिना अवकाश लिए लोगों तक खाद्यान्न पहुंचा रहा है। लोगों को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन