{"_id":"60dcbb928ebc3e965e656c9a","slug":"after-the-death-of-the-woman-in-tidang-the-administration-sent-the-medical-team-by-pithoragarh-news-hld429602190","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिदांग में महिला की मौत के बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से भेजी मेडिकल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिदांग में महिला की मौत के बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से भेजी मेडिकल टीम
विज्ञापन
धारचूला के तिदांग में मृत महिला के बच्चे और अन्य बीमार।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। तिदांग में मंगलवार को हुई महिला की मौत के बाद डीएम आनंद स्वरूप के निर्देश पर मेडिकल टीम को हेलीकॉप्टर से क्षेत्र में भेजा गया। टीम वहां पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही महिला की मौत के कारणों की जांच करेगी।
बुधवार को डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने हेलीकॉप्टर से डॉ. नौनिहाल सिंह, फार्मासिस्ट गजेंद्र कुमार और लैब तकनीशियन विवेक गुंज्याल की मेडिकल टीम को चीन सीमा से लगे माइग्रेशन गांव तिदांग भेजा। टीम वहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और कोविड टेस्ट करेगी। मंगलवार को सुधा दताल (40) की तबीयत खराब हो गई थी। लोगों ने प्रशासन से हेलीकॉप्टर की मांग की थी। गांव में अस्थायी हेलीपैड भी है लेकिन प्रशासन की ओर से बीमार को दो किमी दूर ढाकर हेलीपैड में लाने के लिए कहा गया था। गांव वाले महिला को स्ट्रेचर पर ही हेलीपैड तक पहुंचाने के लिए चल दिए थे लेकिन हेलीपैड तक पहुंचने से पहले ही सुधा ने दम तोड़ दिया था।
छह उड़ानों में 48 लोग को लाया ले जाया गया
धारचूला (पिथौरागढ़)। बुधवार को हेलीकॉप्टर ने छह उड़ान भरकर 48 लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया। हेलीकॉप्टर से बुदि, गुंजी, माकम कैलाश, बालिंग और ढाकर में फंसे 25 लोगों को धारचूला लाया गया। 23 लोगों को ऊपरी गांव में भेजा गया। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को तिदांग में मृत महिला के परिजनों को गांव भेजा गया और उनके दोनों बच्चों के साथ अन्य बीमार लोगों को गांव से धारचूला लाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर में बैठने की मची होड़
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के गांवों में फंसे लोग हेलीकॉप्टर से आने के लिए उतावले दिखे। हेलीपैड पर लोगों की भीड़ लग गई। हेलीपैड पर लोगों की भीड़ के कारण जरूरतमंद और बीमार लोगों को हेलीकॉप्टर सेवा नहीं मिल पा रही है। जिसे देखते हुए रं कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष बिशन बोनाल और अशोक नबियाल की टीम ने एसडीएम से मुलाकात कर समाधान करने की मांग की। इसके अलावा दारमा घाटी में आई आपदा से हो रही समस्याओं से भी अवगत कराया। एसडीएम ने संस्था की मदद लेने की बात कही है। प्रशासन बृहस्पतिवार को हेलीपैड में व्यवस्था ठीक करने बोन और ढाकर में पुलिस की एक टीम को भेजेगा। (संवाद)