फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   AFC TEAM WON FOOTBALL CHAMPIONSHIP

एएफसी की टीम ने 3-2 से जीता फुटबॉल मैच

Tue, 01 Jan 2019 12:04 AM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 01 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
AFC TEAM WON FOOTBALL CHAMPIONSHIP
फुटबाल टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विलेज यूनियन फुटबॉल प्राइज मनी कप का फाइनल मुकाबला एएफसी की टीम ने 3-2 से जीत लिया। देवसिंह मैदान में आयोजित विलेज यूनियन फुटबॉल प्राइज मनी प्रतियोगिता में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एफएफसी और एएफसी की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इस रोमांचक मुकाबले में एएफसी के नकुल महर ने तीन गोल किए, जबकि एफएफसी की टीम दो गोल के स्कोर पर सिमटी रही। इस तरह से यह मुकाबला एएफसी की टीम ने 3-2 के अंतर से जीत लिया। मैच के निर्णायक अमित कुमार और सह निर्णायक मनोज रावत एवं संजय सिंगवाल रहे।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम को पांच हजार का नकद पुरस्कार और उपविजेता रही टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सूर्या महर, आशु सौन, मोहन जोशी, अनिल जंग, अमित, राहुल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed