फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aepn schools, rangoli competitions boom

स्कूलों में ऐपण, रंगोली प्रतियोगिताओं की धूम

Fri, 28 Oct 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Aepn schools, rangoli competitions boom
रंगोली प्रतियोगिता में शामिल बाल विद्या मंदिर अड़किनी के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

न्यू बियरशीबा स्कूल, मल्लिकार्जुन स्कूल, द एशियन स्कूल बाल विद्या मंदिर अड़किनी में रंगोली, ऐपण, कार्ड, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


न्यू बियरशीबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल पुलिस लाइन शाखा में प्रधानाचार्या मीनू भट्ट के दिशा-निर्देशन में रंगोली, ऐपण, कार्ड, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्या एवं उप प्रधानाचार्या ममता मेहता ने विद्यार्थियों की सृजनशीलता की सराहना की। स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने दीप पर्व पर विद्यार्थियों के साथ ही स्कूल स्टाफ को बधाई दी। न्यू बियरशीबा स्कूल जीआईसी लाइन शाखा में प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट के नेतृत्व में ऐपण, रंगोली प्रतियोगिता हुई। विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने फूलों से आकर्षक गुलदस्ते बनाए। विद्यालय की निदेशक रचना जोशी ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्राचार्या ऋचा पंत एवं अकादमिक समन्वयक राजेश्वरी शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली और फूलों से बनाए गए गुलदस्तों की प्रशंसा की। द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में रंगोली और ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विद्या मंदिर अड़किनी में ऐपण और रंगोली प्रतियोगिता हुई। ऐपण सीनियर में साक्षी चंद, जूनियर में कोमल लोहिया, रंगोली में दिया बिष्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed