फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Advocates will cooperate to get justice

Pithoragarh News: न्याय पाने के लिए अधिवक्ता करेंगे सहयोग

Sun, 02 Mar 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Advocates will cooperate to get justice
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ कर जिला जज शंकर राज ने शिविर को आमजनता के लिए लाभदायक के साथ दूरगामी परिणाम देने वाला बताया। कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाई रही है। इससे लोग न्याय पाने से वंचित नहीं रहेंगे।
शिविर में लोगों को जल, जंगल और जमीन का महत्व बताया गया। इसके अलावा सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने यौन उत्पीड़न को लेकर विधिक योजना 2015 के बारे में बताया। कहा कि यदि किसी के पास पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नहीं हैं तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र देकर पैरवी के लिए अधिवक्ता का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

शिविर में न्यायिक अधिकारी अपर जिला जज गीता चौहान, अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह, सिविल जज सीनियर डिविजन आरती सरोहा, सिविल जज जूनियर डिविजन पूनम टोडी, सिविल जज जूनियर डिविजन डीडीहाट अवंतिका सिंह चौधरी, पिथौरागढ़ के बार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट और डीडीहाट के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप में 402 मरीजों का किया गया उपचार
शिविर में अग्रणी बैंक पिथौरागढ़ ने 46 लाभार्थियों को चेक वितरित किए। श्रम विभाग ने 40 लाभार्थियों को टूल किट प्रदान किए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 10 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किए। गैर सरकारी संस्थान वानु आर्गेनिक किसान सहायता फाउंडेशन ने 50 किसानों को टूल किट प्रदान किए। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने कंप्यूटर और 10 स्कूल बैग दिए। स्वास्थ्य विभाग ने 402 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवा दी। समाज कल्याण विभाग ने चार दिव्यांगों को व्हीलचेयर दिए।

विद्यार्थियों को दी गई साइबर क्राइम की जानकारी
एसपी रेखा यादव के निर्देशन में रविवार को थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा की टीम ने डीडीहाट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल अपराध की रोकथाम, नशा मुक्त भारत और साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी दी। इसके अलावा विद्यार्थियों को साइबर क्राइम की के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहन किया गया।

महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव के दिए टिप्स

लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्राम पंचायत सुई पऊ के कोटाली खेत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। रविवार को मोहन चंद्र की अध्यक्षता में पीएलवी नवीन पंत ने महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, डाटा की चोरी, ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, बाल विवाह अधिनियम, महिला उत्पीड़न, दहेज अधिनियम, साइबर क्राइम हेल्पलाइन और नालसा हेल्प लाइन नंबर आदि की जानकारी दी। इस दौरान पुष्पा देवी, शांति देवी, कलावती देवी, कमला भट्ट, कलावती पंत, दीक्षा पंत, बबीता पंगरिया, हीरादेवी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed