{"_id":"6999ec47d34cb941c908e433","slug":"additional-first-aid-box-and-dustbin-to-be-kept-in-ac-tempo-traveller-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138562-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एसी टेंपो ट्रैवलर में रखना होगा अतिरिक्त फर्स्ट एड बॉक्स और कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एसी टेंपो ट्रैवलर में रखना होगा अतिरिक्त फर्स्ट एड बॉक्स और कूड़ेदान
Sat, 21 Feb 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में परिवहन निगम के टैंपो ट्रैवलर की जांच करते एआरटीओ। स्रोत : परिवहन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। परिवहन विभाग ने पिथौरागढ़ डिपो से संचालित एसी टेंपो ट्रैवलर की जांच कर सुविधाओं को परखा। डिपो को इन वाहनों में अतिरिक्त फर्स्ट एड बॉक्स और कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए।
एआरटीओ अभिनव गहतोड़ी ने टीम के साथ टेंपो ट्रैवलर की जांच की। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों के दस्तावेज वैध मिले। फायर उपकरण भी लगे मिले। उन्होंने कहा कि परिचालक के पास फर्स्ट एड किट उपलब्ध थी। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों में अतिरिक्त फर्स्ट एड बॉक्स रखने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें कूड़ेदान भी जरूरी है। यदि घिसे टायरों से इन वाहनों का संचालन हुआ तो कार्रवाई होगी। दिल्ली रूट पर लंबा सफर होने से चालक के आराम करने की भी व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए डिपो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एआरएम रवि शेखर कापड़ी, फोरमैन दीपक ज्याला आदि मौजूद रहे। संवाद