फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Add common people to plan to save land from fallow

भूमि को परती होने से बचाने की योजनाओं से आम लोगों को जोड़ें

Fri, 09 Feb 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
Add common people to plan to save land from fallow
पिथौरागढ़ में कैलाश भूक्षेत्र की कार्यशाला में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

कैलाश भू-परिक्षेत्र परियोजना के तहत आयोजित कार्यशाला में परती भूमि का क्षेत्र बढ़ने और सूखते जल स्रोतों को लेकर चिंता जताई गई। विशेषज्ञों ने हालात से उबरने के लिए स्थानीय समुदाय को संरक्षण की कार्ययोजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

विज्ञापन


विकास भवन सभागार में शुक्रवार को परियोजना के तहत अल्मोड़ा के जीबी पंत पर्यावरण संस्थान एवं दिल्ली की संस्था आईयूसीएन के विशेषज्ञों ने अपनी अध्ययन रिपोर्ट विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ साझा किया। विशेषज्ञों ने स्लाइड शो के जरिये परती भूमि क्षेत्र बढ़ने संबंधी संबंधी रिपोर्ट पेश की। इसके साथ ही सुधार के लिए कारगर तकनीकी उपायों की जानकारी दी। बताया कि किस तरह बंजर भूमि को खेती के लिए पुन: स्थापित किया जा सकता है। इसके साथ ही विशेषज्ञों ने जल स्रोतों के संबंध में भी अध्ययन रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया गया कि किन-किन कारणों के चलते स्रोतों पर खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों ने संरक्षण के उपायों में स्थानीय समुदाय की आर्थिक भागीदारी पर जोर दिया।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने विश्वास जताया कि परियोजना की अध्ययन रिपोर्ट से जिले में कारगर योजनाएं तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को अध्ययन रिपोर्ट के नतीजों और तात्कालिक जरूरतों के मुताबिक कार्ययोजनाएं तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अनुश्री, डॉ. गिरीश नेगी, डॉ. ईश्वर के अलावा डीएफओ डॉ. विनय भार्गव, पीडी डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, नाबार्ड के डीजीएम पुनीत नागर आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed